इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख नें कहा है कि पश्चिम की पाबंदियों का उद्देश्य, इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विकास व प्रगति को रोकना है रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि तेहरान में प्रशासन के हवाले से आयोजित ग्यारहवीं अन्तर्राष्ट्रीय काँफ़्रेंस में कहा कि परमाणु मामले के बहाने ईरान पर पश्चिम की तरफ़ से लगाई जाने वाली पाबंदियां ईरान की साइंस व टेक्नालाजी में हासिल होने वाली सफलताओं को रोकने की कोशिश है। उन्होंने दुश्मनों की ईरानफ़ोबिया की चालों और ईरान को ख़तरनाक देश बताने की कोशिश की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि जेनेवा में ग्रुप 5+1 के साथ परमाणु वार्ता में ईरान की तरफ़ से सकारात्मक रवय्ये और अच्छे व्यवहार नें तेहरान के दुश्मनों की साज़िशों को नाकाम कर दिया है।
11 जनवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 495384
इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख नें कहा है कि पश्चिम की पाबंदियों का उद्देश्य, इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विकास व प्रगति को रोकना है